फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students administered anti-ragging oath.

Rewari News: विद्यार्थियों को दिलाई एंटी रैगिंग की शपथ

Fri, 28 Aug 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 28 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Students administered anti-ragging oath.
कार्यक्रम के दौरान एकमंच पर आए विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग की ओर से नव प्रवेशित एमएससी भौतिक विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए प्रेरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में मौजूद संसाधनों की जानकारी दी गई। अंत में विद्यार्थियों को एंटी-रैगिंग की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार ने कुलपति प्रो. मिगलानी का संदेश विद्यार्थियों तक पहुंचाया और नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों और सुविधाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विभाग समन्वयक डॉ. कविता यादव ने विभाग में उपलब्ध संसाधनों, संकाय सदस्यों की जिम्मेदारियों और प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने युवा रेड क्रॉस, छात्र कल्याण निदेशालय और युवा कल्याण निदेशालय की गतिविधियों से भी अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संदीप कुमार ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना और सामुदायिक सेवा के महत्व की जानकारी दी। इंटर्नशिप समन्वयक डॉ. मनोज कुमार ने इंटर्नशिप के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव और रोजगारपरक कौशल विकसित करने पर प्रकाश डाला।
डॉ. उदवास ने आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ और नैक की भूमिका समझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed