फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Student suicide case: FIR registered against the accused teacher; student's post-mortem conducted.

छात्र आत्महत्या मामला : आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, छात्र का हुआ पोस्टमार्टम

Wed, 15 Jul 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 15 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Student suicide case: FIR registered against the accused teacher; student's post-mortem conducted.
गांव धवाना में परिजनों को समझाती पुलिस। स्रोत: ग्रामीण
डहीना (रेवाड़ी)। गांव धवाना में 11 वीं के छात्र के आत्महत्या करने के मामले में छात्र को ताना देने के आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर परिजनों ने बुधवार को स्कूल पहुंच कर प्रदर्शन किया। साथ ही छात्र जनित का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पांच घंटे तक बातचीत के बाद पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। इसके बाद परिजन छात्र का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

गांव धवाना निवासी 11वीं कक्षा के छात्र जतिन ने मंगलवार को अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। घटना के समय छात्र घर पर अकेला था। छात्र तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता की करीब एक वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। परिवार एक साल से आर्थिक और मानसिक परेशानियों से गुजर रहा था।
विज्ञापन

छात्र के खुदकुशी करने पर परिजनों ने एक शिक्षक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। बुधवार को परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को जब बुधवार की सुबह पता चला कि आरोपी शिक्षक स्कूल पहुंचा है तो वे आक्रोशित हो उठे। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंच कर प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए स्कूल परिसर में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।
परिजनों के विरोध के चलते काफी देर तक मामले का समाधान नहीं हो सका। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। दोपहर बाद करीब तीन बजे शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए।


वर्जन
मृत छात्र के ताऊ राकेश कुमार का बयान दर्ज करने के बाद शिक्षक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।-पवन कुमार, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed