फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Student bitten by poisonous animal died, parents of students create ruckus at school gate in rewari

Rewari: 10वीं के छात्र को स्कूल में जहरीले जीव ने काटा, मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला

Sat, 23 Jul 2022 11:59 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 23 Jul 2022 11:59 AM IST
सार

बच्चे की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने पहले तो स्कूल में पहुंचकर जबरदस्त हंगामा किया और फिर स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया। स्कूल पहुंचे बच्चे बाहर ही इंतजार करते रहे। ग्रामीणों ने साफ किया कि वह अपने बच्चों को विद्यालय में नहीं भेजेंगे।  

विज्ञापन
Student bitten by poisonous animal died, parents of students create ruckus at school gate in rewari
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

रेवाड़ी में एक स्कूल में खेल रहे 10वीं के छात्र को एक जहरीले जीव ने काट लिया। इससे छात्र की मौत हो गई। बच्चे की मौत से गुस्साए अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया और स्कूल पर ताला जड़ दिया। इसके साथ ही प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों ने यह भी कह दिया कि वे अपने बच्चों को अब आगे से स्कूल में नहीं भेजेंगे। यह पूरा मामला जिले के गांव आशियाकी गौरावास स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आशियाकी गौरावास में शुक्रवार को दसवीं कक्षा का छात्र हर्ष अपने साथियों के साथ विद्यालय के पार्क में खेल रहा था। इस दौरान हर्ष को किसी जहरीले जीव ने काट लिया। इसके बारे में छात्र ने शिक्षकों को जानकारी दी।
विज्ञापन

 
शिक्षकों की सूचना के बाद अभिभावकों ने छात्र को शहर के ट्रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्र की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शनिवार को छात्र की पीजीआई में मौत हो गई। छात्र के मौत की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने पहले तो स्कूल में पहुंचकर जबरदस्त हंगामा किया और स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया। इसके चलते स्कूल के लिए पहुंचे बहुत से बच्चे बाहर ही इंतजार करते रहे। ग्रामीणों ने स्कूल स्टाफ से साफ तौर पर कह दिया कि वह अपने बच्चों को विद्यालय में नहीं भेजेंगे। वहीं, स्कूल प्रबंधन पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed