फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Student attacked with sticks, snatched cash and mobile

एलएलएबी छात्र पर लाठी-डंडों से हमला नकदी और मोबाइल छीना

Tue, 31 Aug 2021 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Student attacked with sticks, snatched cash and mobile
बावल। शहर के धारूहेड़ा चुंगी पर बदमाशों ने बाइक सवार एलएलबी के छात्र के साथ मारपीट कर उससे नकदी व मोबाइल छीन लिया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शहर के माता चौक निवासी दिग्विजय ने बताया है कि वह जयपुर के एक विवि में बीबीए एलएलबी का छात्र है। वह आजकल अपने घर आया हुआ है। 29 अगस्त की रात को करीब दस बजे वह धारूहेड़ा चुंगी स्थित पेट्रोल पंप से अपनी स्कूटी में तेल डलवा कर घर लौट रहा था। लौटते समय धारूहेड़ा चुंगी पर बंजारवाड़ा निवासी उनके दोस्त काली के आवाज देने पर वह रुक गया। इसी दौरान धारूहेड़ा चुंगी निवासी घपोली आया और उससे 400 रुपये मांगे। मना करने पर उसने साथियों को बुलाकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। डंडों से मारपीट के कारण उसके सिर, कमर, हाथ व पैरों में चोट लग र्गईं। आरोपियों ने उससे 8200 रुपये व मोबाइल छीन लिया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed