फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Strong sunshine in the morning, dusty storm after noon

सुबह तेज धूप, दोपहर बाद चली धूलभरी आंधी

Thu, 24 Jun 2021 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Strong sunshine in the morning, dusty storm after noon
वीरवार को दोपहर बाद आई आंधी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। वीरवार को मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह तेज धूप ने सताया तो दोपहर बाद बदली और धूलभरी आंधी चली। ऐसे में पारे में भी गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 28.6 दर्ज किया गया। आंधी चलने से फौरी तौर पर कुछ राहत तो मिली, लेकिन उमस बरकरार रही। तेज हवा चलने से बैनर होर्डिंग्स आदि उड़ गए।
विज्ञापन

इन दिनों मौसम के तेवर एक ही दिन में कई-कई बार बदल रहे हैं। जून लगने के बाद ऐसा लगभग रोज हो रहा है। दोपहर में तापमान अधिक होने की वजह से कुछ घंटे बाद ही आंधी चलने लगती है। सुबह आठ बजे से तेज धूप खिल गई तो लोगों को लगा कि वीरवार को पूरे दिन धूप में झुलसना पड़ेगा। लेकिन अपराह्न दो से तीन बजे के बीच चली आंधी से लोगों का अनुमान गलत निकला। हालांकि इससे पहले चार घंटे तक सूरज की तेज किरणें चुभने से लोग परेशान हुए। दोपहर 12 बजे तो गर्म हवाएं चलने लगीं। इससे त्वचा झुलसने लगीं। इसके बाद तो लोग गर्मी से खुद का बचाव करते नजर आए। दोपहर तीन बजे के बाद मौसम अचानक बदल गया। आसमान पर बादल नजर आए। इसके बाद शहर व आसपास के इलाकों में धूलभरी आंधी चली। हालांकि आंधी तेज नहीं थी, लेकिन फिर भी दुकानों के बाहर रखे स्टैंड बोर्ड सड़क पर ढेर हो गए। साथ ही खंभों पर लगे बैनर, पोस्टर और फ्लैक्स हवा में इधर-उधर उड़ गए। तेज हवा चलने से बाद तापमान में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed