फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Strong criticism of the anti-employee policies of the government

Rewari News: सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना

Mon, 06 Oct 2025 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 06 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Strong criticism of the anti-employee policies of the government
फोटो नंबर-01हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की बैठक में भाग लेते कार्यक
नारनौल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की गई।
विज्ञापन

बैठक में जिला ब्रांच कैशियर नरेंद्र कुमार, उप प्रधान संजय, पीडब्ल्यूडी ब्रांच प्रधान कपिल कुमार, सर्व कर्मचारी संघ के प्रचार सचिव अभिषेक कुमार, बीएंडआर ब्रांच सचिव अनिल शर्मा व कैशियर विकास कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला प्रधान कौशल यादव ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने विशेष रूप से विभागों में लागू की जा रही रैशनलाइजेशन पॉलिसी को कर्मचारी हितों के विपरीत बताया। यूनियन नेताओं ने कहा कि इस नीति के तहत विभागों में पदों को समाप्त किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में गहरा रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में यूनियन ने सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी से अपनी लंबित मांगों पर वार्ता करने की अपील की। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि 11 अक्तूबर से पहले सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो उसी दिन हरियाणा मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के बैनर तले जिला स्तर पर जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान कौशल यादव ने की, जबकि राज्य प्रचार सचिव सूबे सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed