{"_id":"6a494f0345d27cef990e1cb2","slug":"strike-by-door-to-door-garbage-collection-workers-called-off-rewari-news-c-198-1-rew1001-241347-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: घर-घर से कचरा उठाने वाले कर्मचारियों की हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: घर-घर से कचरा उठाने वाले कर्मचारियों की हड़ताल खत्म
Sat, 04 Jul 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
महाराणा प्रताप चौक के पास धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद
रेवाड़ी। शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को चौथे दिन समाप्त हो गई। वेतन में देरी और कम भुगतान को लेकर चल रहा विवाद नगर परिषद और ठेकेदार के बीच हुई बातचीत के बाद लगभग सुलझ गया। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को मान लिया गया है, जिसके बाद उन्होंने काम पर लौटने का निर्णय लिया।
कर्मचारियों का आरोप था कि उन्हें हर महीने 2 से 4 हजार रुपये तक कम वेतन दिया जा रहा था और समय पर भुगतान नहीं हो रहा था। इस मुद्दे को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी था, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई थी और कई इलाकों में कचरे के ढेर लग गए थे।
चौथे दिन हुई बातचीत में ठेकेदार ने आश्वासन दिया कि सभी कर्मचारियों की बकाया राशि 10 तारीख से पहले उनके खातों में जमा कर दी जाएगी। साथ ही इस महीने की सैलरी तय समय से पहले देने पर भी सहमति बनी है। कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त भुगतान शनिवार दोपहर तक जारी करने का भरोसा दिया गया।
विज्ञापन
इस पूरे विवाद की मुख्य वजह शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय के पोर्टल पर डेटा अपलोड न होना बताया गया, जिसके कारण भुगतान प्रक्रिया अटक गई थी।