फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Stones pelted at employees who went to dump garbage

Rewari News: कचरा डालने गए कर्मचारियों पर पथराव

Fri, 12 Jan 2024 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 12 Jan 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Stones pelted at employees who went to dump garbage
रेवाड़ी। नगर परिषद की ओर से शहर में कंटेनर डिपो के पास बनाए गए डंपिंग प्वाइंट पर कचरा डालने गए ठेकेदार के कर्मचारियों पर शुक्रवार को झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों ने पथराव किया। इसकी शिकायत ठेकेदार के करिंदों ने जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) और मॉडल टाउन थाने में की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पथराव जैसी कोई घटना नहीं हुई बल्कि कूड़ा डालने में बाधा पहुंचाई गई थी।
विज्ञापन

सर्कुलर रोड पर बीएमजी मॉल के पास डंपिंग पॉइंट बना हुआ था। इसे हटाने की मांग लोग करते आ रहे हैं। 15 दिन पहले डीएमसी उदयभान ने इसे शिफ्ट कर कंटेनर डिपो के पास नगर परिषद की खाली जगह को चिह्नित किया था। शहर में घर-घर कचरा एकत्रित करने का टेंडर एक कंपनी ने लिया है। ठेकेदार के कारिंदे मोहित, योगेश, कुलदीप ने बताया कि कंटेनर डिपो के अलावा नगर परिषद की तरफ से शहर की ऑटो मार्केट के पास जगह चिह्नित की हुई है। पिछले 3-4 दिन से कंटेनर डिपो के पास नगर परिषद की जमीन पर कूड़ा डालने में वहां झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग बाधा बने हुए हैं। शुक्रवार को कूड़ा डालने गए तो झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों ने पथराव कर दिया। वे जान बचाकर भाग निकले।
विज्ञापन

दर्ज कराएंगे मुकदमा : ईओ
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक ने कहा कि शिकायत मेरे पास व्हाट्सएप पर मिली है। हम एफआईआर कराएंगे। जिस जगह पर ये लोग झुग्गी-झोपड़ी डालकर रह रहे हैं, अगर ये जमीन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की हुई तो उन्हें पत्र लिखकर इन्हें हटवाने की कोशिश की जाएगी। अगर, हमारी जमीन पर अतिक्रमण मिला तो तुरंत इसे हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन:

शिकायत मिली है। पथराव जैसी तो कोई बात सामने नहीं आई है। हालांकि ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा कूड़ा डालने में बाधा डालने की बात जरूर सामने आई थी। मामले की जांच की जा रही है। जो भी कार्रवाई बनेगी जरूर की जाएगी।- कृष्ण कुमार, प्रभारी, मॉडल टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed