{"_id":"66df4ee2f739d6b46c041e34","slug":"state-level-school-sports-competition-from-today-rewari-news-c-198-1-rew1001-209127-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता आज से
Tue, 10 Sep 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। राज्यस्तरीय स्कूली टूर्नामेंट का आयोजन 10 सितंबर से शुरू होगा। इसका समापन 12 सितंबर को होगा। तलवारबाजी और ताइक्वांडो प्रतियोगिता की मेजमानी रेवाड़ी करेगा। जिलास्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे।
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उनके ठहरने की व्यवस्था 24 स्कूलों में की गई है। पहले जिले में बेसबॉल प्रतियोगिता होनी थी लेकिन इसे रद्द कर दिया गया। रेवाड़ी में इस बार ताइक्वांडो और तलवारबाजी प्रतियोगिता होगी जिसमें 1500 महिला-पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। ताइक्वांडो की 550 महिला खिलाड़ियों को एक ही स्कूल में ठहराया जाएगा। इसके लिए स्वरांजलि पब्लिक स्कूल बिठवाना को चुना गया है। बिठवाना सरकारी स्कूल में ताइक्वांडो की गर्ल्स के साथ ऑफिसियल टीम भी रुकेगी। भिवानी की गर्ल्स टीम विवेकानंद पब्लिक स्कूल राजीव नगर (अंबेडकर चौक) में रुकेंगी। हिंदू स्कूल को रिजर्व रखा गया है। अधिकारी इन स्कूलों में रुकने की सुविधा का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि खिलाड़ियों को परेशानी न हो।
इन स्कूलों में ठहरेंगे बॉयज खिलाड़ी : सूरज पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड में पानीपत के खिलाड़ी, राज इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी में हिसार, डीपीएस पब्लिक स्कूल रेवाड़ी में भिवानी, ऋषि पब्लिक स्कूल में रोहतक, होली चाइल्ड स्कूल में सोनीपत, माउंट हेरिटेज स्कूल में फरीदाबाद, श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल हंसाका में करनाल, आरपीएस रेवाड़ी में गुरुग्राम, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में सिरसा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हांसाका में झज्जर, सतीश सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जींद, जैन पब्लिक स्कूल रेवाड़ी में अंबाला के खिलाड़ी ठहराए जाएंगे।
विज्ञापन
इसी प्रकार सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पलवल, जीडी गोयनका में कुरुक्षेत्र, बीएलआईएसएस पब्लिक स्कूल में पंचकूला, विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में यमुनानगर, स्वामी उमा भारती पब्लिक स्कूल में दादरी व महेंद्रगढ़, सैनी पब्लिक स्कूल रेवाड़ी में कुरुक्षेत्र, यूरो इंटरनेशनल स्कूल में फतेहाबाद और डॉन बॉस्को रेवाड़ी में सभी महिलाएं ऑफिशियल रुकेंगी।
वर्जन :
राज्यस्तरीय टूर्नामेंट आज से शुरू होंगे। इन खिलाड़ियों को सरकारी और प्राइवेट स्कूल में ठहराया गया है। विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।-कपिल पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।