{"_id":"68eaa7c5845f73a7cc0c593a","slug":"state-level-awards-will-be-given-to-women-achievers-rewari-news-c-198-1-rew1001-227359-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं को दिए जाएंगे राज्यस्तरीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं को दिए जाएंगे राज्यस्तरीय पुरस्कार
Sun, 12 Oct 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं के राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर है।
इच्छुक महिलाएं महिला एवं बाल विकास कार्यालय रेवाड़ी में 26 दिसंबर तक अपने आवेदन जमा करवा सकती हैं। यह पुरस्कार 8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रदान किए जाएंगे।
डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए एक लाख 50 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए एक लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए 51 हजार व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को विभिन्न आठ श्रेणियां में 21-21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि पहली श्रेणी में एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू तथा नर्स शामिल है।
दूसरी श्रेणी में महिला खिलाड़ी, तीसरी श्रेणी में साक्षर महिला समूह सदस्य, चौथी श्रेणी में राजकीय कर्मचारी, पांचवीं श्रेणी में सामाजिक कार्यकर्ता, छठी श्रेणी में महिला उद्यमी, सातवीं श्रेणी में स्त्री शक्ति पुरस्कार तथा आठवीं श्रेणी में आंगनबाड़ी कर्मी शामिल हैं। इन श्रेणियां में 21-21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में अन्य किसी जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस को महिला एवं बाल विकास कार्यालय में सम्पर्क कर सकती है। उन्होंने बताया कि आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए डब्ल्यूसीडीएचआरवाई डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर विजिट करें।