फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   State government careless towards education and employment of youth: Captain Ajay

प्रदेश सरकार युवाओं की शिक्षा और रोजगार के प्रति लापरवाह ः कैप्टन अजय

Sun, 05 Sep 2021 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
State government careless towards education and employment of youth: Captain Ajay
कैप्टन अजय सिंह यादव। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। प्रदेश सरकार युवाओं की शिक्षा और रोजगार के प्रति लापरवाह है। उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री दक्षिण हरियाणा के एकमात्र विश्वविद्यालय इंदिरा गांधी मीरपुर में पिछले 7 साल में पहली बार आ रहे हैं। उक्त बातें पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहीं।
विज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि पिछले 7 साल से दक्षिण हरियाणा शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं में बहुत पिछड़ रहा है। लेकिन प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने यहां की बिल्कुल सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि मैंने इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय बनवाया था। लेकिन मुझे बड़ा दुख है कि पिछले 7 साल में भाजपा सरकार ने एक ईंट तक वहां पर नहीं लगाई। वहीं अब भी मुख्यमंत्री महोदय शिलान्यास करने आ रहे हैं। जिसका कार्य कब शुरू होगा और कब पूरा होगा, इस बात को कोई नहीं जानता। इसलिए भाजपा सरकार को मेरा सुझाव है कि ये लीपापोती छोड़कर धरातल पर काम करना चाहिए। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने नारा दिया था कि सबका साथ-सबका विकास, लेकिन भाजपा सरकार रेवाड़ी के साथ भेदभाव कर रही है। सबका विकास करती तो आज रेवाड़ी की ये हालत न होती। पिछले 7 साल में भाजपा सरकार ने रेवाड़ी को कोई बड़ी सौगात नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed