{"_id":"665791065da10e4f50018d84","slug":"spend-life-in-good-deeds-to-reach-god-dinesh-rewari-news-c-198-1-rew1001-204969-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन को अच्छे कर्म में लगा परमात्मा तक पहुंचे : दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन को अच्छे कर्म में लगा परमात्मा तक पहुंचे : दिनेश
Thu, 30 May 2024 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 30 May 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। कार्यक्रम में आए गणमान्यों को चित्र भेंट करते संस्था के सदस्य। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। वीर भगत सिंह युवा दल के तत्वावधान में संस्कार निर्माण का कार्यक्रम मानुष जन्म अनमोल रे का आयोजन बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट झज्जर रोड पर किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबा दिनेश राजपाल व युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि मनुष्य जन्म 84 लाख योनियों के बाद मिलता है। इस जीवन में मनुष्य अच्छे कर्म करता हुआ परमात्मा तक पहुंच सकता है।
इस दुर्लभ जीवन के लिए देवता भी तरसते हैं। राजा परीक्षित को पता लगा कि आज से सातवें दिन उनकी मृत्यु होने वाली है तब उसने महात्मा शुकदेव के चरणों में बैठकर श्रीमद् भागवत का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया। 7 दिन होते-होते अपने अंदर परमात्मा के सुंदर स्वरूप के दर्शन हो गए। सातवें दिन प्रेम पूर्वक मृत्यु को गले लगाया व परमात्मा के सुंदर स्वरूप से उनका मिलन हो गया। सोनिया ने मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है, भजन सुना कर सबको भाव विभोर कर दिया।
जतिन सैनी, शिक्षाविद प्रोफेसर सीएल सोनी व समाजसेवी नंदलाल ढींगरा ने कहा कि बढ़ती हुई गर्मी से बचने का एक ही उपाय है अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाए। वृद्ध आश्रम के बुजुर्ग भाई बहनों को ध्यान-साधना, सत्संग व लाफटर थेरेपी का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में अतिथियों को भारत माता, शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राम दरबार के चित्र व स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम में सुरेखा ढींगरा, किशोरी लाल नंदवानी, एसपी मेहंदीरता, प्रवक्ता देवेंद्र कुमार, प्रीति कपूर, पूर्वांशी, ओजस्वी, रीटा, गीता जोशी, नीलम, शशि, विक्रम सिंह, हंसराज, मनीपाल, महेश, देवेंद्र, सोहन, राजवीर, नवल किशोर, सीमा कपूर, डोली कपूर, सरला, सपना, सुनीता दुआ, ललित दुआ व साथियों ने सहयोग किया।