फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Speedy disposal of pending applications of CM Window and Saral Portal: CTM

सीएम विंडो व सरल पोर्टल के लंबंति आवेदनों का शीघ्र करे निपटान : सीटीएम

Mon, 18 Oct 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Speedy disposal of pending applications of CM Window and Saral Portal: CTM
सीएम विंडो, सरल पोर्टल, ई-ऑफिस की समीक्षा करते सीटीएम रोहित कुमार। संवाद - फोटो : Rewari
सीटीएम रोहित कुमार ने कहा कि सरल पोर्टल व सीएम विंडो से संबंधित लंबित आवेदनों व शिकायतों का निपटारा जल्द से जल्द करें ताकि पोर्टल पर जिला की रैंकिंग में और सुधार हो सके। नगराधीश रोहित कुमार ने उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के निर्देश पर सोमवार को जिला सचिवालय सभागार में सीएम विंडो, सरल पोर्टल व ई-ऑफिस प्रणाली की विभागवार समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी स्वयं सीएम विंडो, सरल पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की मॉनीटरिंग व सर्विस को देखें और उस पर कार्यवाही करें। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा लोगों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है और प्रत्येक विभाग को इसी समयावधि में ही आवेदन का निपटारा करना है। सीटीएम ने कहा कि सभी अधिकारी सीएम विंडो के संबंध में अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों की प्रतिदिन व्यक्तिगत तौर पर निगरानी रखें। उन्होंने बताया कि सीएम विंडो पर अभी तक कुल 15 हजार 365 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 14 हजार 878 शिकायतों का निपटान कर दिया गया है, बाकी लंबित शिकायतों का शीघ्र समाधान करें।
विज्ञापन

ई-ऑफिस की समीक्षा करते हुए सीटीएम रोहित कुमार ने कहा कि सरकारी कार्यालयों को पेपरलेस करने के लिए ई-ऑफिस कार्य प्रणाली शुरू की हुई है। इसी प्रणाली के तहत कार्यालयों में सभी फाइलों की मूवमेंट ई-ऑफिस के माध्यम से की जाए। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस कार्य अति महत्वपूर्ण है, इससे कार्यालयों में सभी कार्य पेपरलेस व समयसीमा में होंगे तथा ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने से अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। बैठक में एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीएमजीजीए अमन वालिया, डीएसपी हंसराज, आरटीओ गजेन्द्र, डीडीपीओ एचपी बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed