रेवाड़ी। सेक्टर-3 स्थित एसपीआर ताकाहाटा समूह की ओर से गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपति बप्पा की विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और उत्साह से सराबोर इस आयोजन में परिसर गणपति बप्पा के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक पूजा कर गणेश जी से सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन का आशीर्वाद मांगा। पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया जिसके बाद भक्ति संगीत की प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। पूजा-अर्चना में विकाश शुक्ला, मनु तनेजा, शिवांश श्रीवास्तव, शशि शेखर, राजेश जोशी, प्रदीप्ता ओझा, नरेंद्र प्रजापति, रामाशंकर बिहारी समेत अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।