फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Special trains will run during the festive season, passengers will get relief.

Rewari News: त्योहारी सीजन में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

Tue, 30 Sep 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Special trains will run during the festive season, passengers will get relief.
फोटो : 1भाड़ावास मार्ग की तरफ से गुजरती ट्रेन। संवाद
रेवाड़ी। दीपावाली और छठ जैसे प्रमुख पर्वों पर यात्रियों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

दीपावली और छठ पर्व पर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों में नौकरी करने वाले उत्तर प्रदेश, बिहार आदि प्रदेशों के रहने वाले लोग अपने घर जाते हैं। इसके चलते ट्रेनों में भारी भीड़ होती है। ट्रेन में टिकट नहीं मिलने से बड़ी संख्या में लोग अधिक पैसे खर्च कर बसों से यात्रा करने के लिए विवश होते हैं।
विज्ञापन

ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची के कारण लोगों का टिकट कंफर्म नहीं हो पाता है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस बार यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। रेलवे ने हरियाणा से अक्तूबर और नवंबर माह में स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि त्योहारों पर भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें से कुछ ट्रेनें प्रतिदिन और कुछ साप्ताहिक आधार पर चलेंगी।
मदार-रोहतक स्पेशल (गाड़ी संख्या 09639) 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। साथ ही रोहतक-मदार स्पेशल (गाड़ी संख्या 09640) 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी।
साप्ताहिक विशेष ट्रेनों में ओखा-शकूरबस्ती सुपरफास्ट (09523) 23 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट (09524) 26 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार, भावनगर-शकूरबस्ती स्पेशल (09257) 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और शकूरबस्ती-भावनगर स्पेशल ट्रेन (09258) 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अतिरिक्त डिब्बों और विशेष ट्रेनों के संचालन से भीड़ का दबाव कम होगा और लोगों को सीट आरक्षित कराने में आसानी होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अग्रिम टिकट बुक कर अपनी यात्रा की योजना समय से बनाएं। टिकट बुकिंग के लिए ऑनलाइन पोर्टल और स्टेशन काउंटर दोनों माध्यम उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed