फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Special cleanliness drive conducted at IGU on Housekeeping Week

Rewari News: हाउसकीपिंग वीक पर आईजीयू में विशेष सफाई अभियान चलाया

Tue, 23 Sep 2025 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Special cleanliness drive conducted at IGU on Housekeeping Week
फोटो: 13रेवाड़ी। आईजीयू में हाउसकीपिंग वीक पर आयोजित सफाई अ​भियान में भाग लेते हुए विद्यार्थी - फोटो : शहर ​​स्थित एक बाइक शोरूम में बाइक लेने के लिए जानकारी करते लोग।
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के होटल एंड टूरिज्म विभाग में हाउसकीपिंग वीक के अवसर पर स्वच्छ परिसर, स्वस्थ जीवन विषय पर विशेष सफाई अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभागीय परिसर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने में सक्रिय योगदान दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने भी उपस्थित होकर विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व पर प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिसर ही स्वस्थ समाज का आधार है और विद्यार्थियों में जिम्मेदारी और जोश की भावना बनाए रखना आवश्यक है। कुलसचिव ने छात्रों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए उन्हें इस प्रकार के अभियानों में निरंतर योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अदिति शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के अभियानों से न केवल पर्यावरण स्वच्छ रखने की भावना विकसित होती है, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल परिसर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे समाज के हर स्तर तक पहुंचाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विभाग के सभी संकाय सदस्य डॉ. विक्रांत, डॉ. आरती, डॉ. पवन और डॉ. नवनीत कौशल भी उपस्थित रहे और विद्यार्थियों के साथ मिलकर सफाई अभियान में योगदान दिया। सफाई अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे विभागीय परिसर को साफ-सुथरा बनाने के साथ-साथ स्वच्छ परिसर, स्वस्थ जीवन का संदेश अपनाया और इसे जन-जन तक फैलाने की शपथ ली। इस तरह के अभियानों से विद्यार्थियों में न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है, बल्कि उनमें सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का भाव भी विकसित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed