फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   SP's action in Rewari: 2 EHCs suspended, 2 SPOs dismissed for not picking up calls from control room

रेवाड़ी में SP की कार्रवाई: कंट्रोल रूम से आई कॉल नहीं उठाने पर 2 ईएचसी निलंबित, दो एसपीओ बर्खास्त

Thu, 03 Jul 2025 10:11 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 03 Jul 2025 10:11 AM IST
सार

एसपी मीणा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति आपात स्थिति में ही कंट्रोल रूम पर कॉल करता है। इस दौरान अगर उसे सहायता न मिले तो बड़ा नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
SP's action in Rewari: 2 EHCs suspended, 2 SPOs dismissed for not picking up calls from control room
रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा - फोटो : संवाद

विस्तार

रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने ड्यूटी में लापरवाही पर दो ईएचसी को निलंबित किया है, जबकि दो एसपीओ को बर्खास्त कर दिया है। चारों कर्मचारी कसोला थाने की ईआरवी (डायल 112) पर तैनात थे।

विज्ञापन


एसपी हेमेंद्र मीणा ने बताया कि 29 जून को कंट्रोल रूम से कॉल आई थी। आरोप है कि कसोला पुलिस स्टेशन की ईआरवी पर तैनात ईएचसी धर्मेंद्र, दीपचंद और एसपीओ बलवान व पवन ने कॉल रिसीव नहीं की। कॉल रिसीव नहीं होने की सूचना कंट्रोल रूम से रेवाड़ी पहुंची, जिसके बाद चारों कर्मियों पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


एसपी मीणा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति आपात स्थिति में ही कंट्रोल रूम पर कॉल करता है। इस दौरान अगर उसे सहायता न मिले तो बड़ा नुकसान हो सकता है। उन्होंने ईआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि जनता के साथ अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। लिहाजा, सभी कर्मचारी ईमानदारी और जिम्मेदारी से ड्यूटी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed