फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   SP inspected Sadar police station and saw the files

Rewari News: एसपी ने थाना सदर का किया निरीक्षण, फाइलें देखीं

Sat, 05 Apr 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 05 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
SP inspected Sadar police station and saw the files
फोटो : 04थाना सदर रेवाड़ी का दौरा करते पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने शनिवार को थाना सदर रेवाड़ी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने थाने के रिकार्ड रजिस्टर व फाइलों की जांच की। बैरक, मेस व मालखाना का भी जायजा लिया। इस दौरान खामियों को जल्द दूर करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के बाद एसपी ने पर्यवेक्षण अधिकारी व प्रबंधक थाना सदर के साथ बैठक कर अपराध पर नियंत्रण के लिए दिशा निर्देश दिया। बैठक में डीएसपी सिटी रेवाड़ी जोगेंद्र शर्मा, सदर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह व थाने में तैनात मुंशी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था व दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के निस्तारण के लिए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। पीओ, बेल जम्पर अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। दर्ज किसी भी मुकदमे की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखें।
विज्ञापन

उन्होंने थाना परिसर में पेंडिंग मदों एवं वाहनों के निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी लेकर निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि थाने में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की ठीक से सुनवाई कर उचित कार्रवाई करें। शिकायतकर्ता को रसीद देकर, उसका इंद्राज सीसीटीएनएस पोर्टल पर करें। किसी के साथ अभद्र व्यवहार ना करें। शरारती व आपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाएं। आपराधिक प्रकार की घटना घटित होने की कोई भी सूचना मिलती है तो तुरंत घटनास्थल पर पहुचें। निरंतर गश्त कर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग करें। अपराध पर अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास करें। लापरवाही बरतने वाले एवं भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed