{"_id":"5d3602cf8ebc3e6cbf3f4e1c","slug":"sp-did-stations-direct-rewari-news-rtk506571248","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधीक्षक ने किया थानों का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अधीक्षक ने किया थानों का औचक निरीक्षण
विज्ञापन
थानों का निरीक्षण करतीं एसपी नाजनीन भसीन
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन ने सोमवार को जिले के पुलिस थानों का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले शहर थाना का निरीक्षण किया। उसके बाद सदर व कसौला थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान थानों में साफ सफाई से लेकर बिल्डिंग तक का जायजा लिया गया। सदर थाना में साफ सफाई की व्यवस्था ठीक मिलने पर एसपी ने एसएचओ समेत पुलिसकर्मियों की तारीफ की। तीनों थानों में एसपी ने सदर थाना को बेहतर बताया। इस दौरान थानों की मेस का भी निरीक्षण किया और सुबह के समय बन रहे भोजन को चैक किया।
एसपी नाजनीन भसीन ने कहा कि सभी पुलिसकर्मी थानों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखे। साफ सफाई से न केवल सुंदरता बनी रहती, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। उन्होंने पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनी और मौके पर ही निपटारा भी किया।
एसपी ने कहा कि पुलिस थानों में शिकायत लेकर पहुंचने वाले शिकायत कर्ताओं के साथ पुलिस का व्यवहार अच्छा होना चाहिए। साथ ही शिकायत पर तुरंत एक्शन भी ले। इससे जनता के बीच पुलिस का अच्छा मैसेज जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता के सहयोग पुलिस के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में आम लोगों से तालमेल बनाकर काम करें। इससे न केवल अपराध कम होगा, बल्कि कोई घटना होने पर पुलिस मामले को आसानी से सुलझा भी सकती है। इसके अलावा एसपी ने महिला अपराध को रोकने की दिशा में अहम कदम उठाने का भी आदेश दिया। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि पुलिस की छवि खराब करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिले को अपराध मुक्त बनाने को लेकर पंचायतों से संपर्क बनाकर रखे। हर छोटी से छोटी घटना पर पुलिस तत्काल एक्शन ले, इससे न केवल अपराध कम होगा, बल्कि अपराधियों में भी खौफ होगा।