फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   son money mother fire scorpiyo

बेटे के साथ पैसे के विवाद में मां को गोली मारने की मामले में स्कॉर्पियो कार मालिक काबू

Fri, 11 Sep 2020 09:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
son money mother fire scorpiyo
गांव कुंभावास में 28 अगस्त की रात को बेटे के साथ पैसे के लेनदेन में घर मेें घुसकर मां को गोली मारने के मामले में सदर थाना पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार मालिक को काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान शादीपुर निवासी लक्ष्मीनारायण के रूप में हुई है। पुलिस ने स्कॉर्पियो कार को भी कब्जे में ले लिया है। जबकि मामले में मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों का पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

सदर थाना के जांच अधिकारी एएसआई संतोष ने बताया कि गांव कुंभावास निवासी करीब 48 वर्षीय सुरेश देवी 28 अगस्त की रात अपने घर में सो रही थी। देर रात दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनकर सुरेश देवी ने दरवाजा खोलकर देखा तो बाहर चार-पांच युवक खड़े थे, जिनमें एक-दो को महिला पहचानती थी । युवकों ने महिला के बेटे के बारे में पूछताछ की। उसके बाद उस पर फायरिंग कर दी। महिला की चीख व गोलियों की आवाज सुनकर परिजन भी बाहर आ गए। परिजनों को देखकर बदमाश स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने वीरवार को वारदात में इस्तेमाल स्कार्पियो कार मालिक को काबू कर स्कार्पियो को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

महिला के बेटे रिंकू के साथ लंबे समय से चल रहा था पैसों का विवाद
बताया गया है कि घायल महिला के बेटे रिंकू के साथ आरोपी युवकों का पैसे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाश महिला के बेटे को मारने आए थे, लेकिन दरवाजा खोलने उसकी मां आई, जिसके कारण महिला को गोली मार दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed