{"_id":"6472524a0922ea96780fca44","slug":"son-killed-his-father-by-electrocuting-him-rewari-news-c-198-1-rew1001-414-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने की पिता की हत्या: कहासुनी में सोने के बाद लगाया करंट, पैर फिसलने से मौत दिखाने को शव तालाब के पास डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे ने की पिता की हत्या: कहासुनी में सोने के बाद लगाया करंट, पैर फिसलने से मौत दिखाने को शव तालाब के पास डाला
Sun, 28 May 2023 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बावल, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बावल, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 02:26 AM IST
सार
आरोपी शिवपाल ने पूछताछ में बताया कि घटना वाले दिन दोनों पिता-पुत्र ने एक साथ शराब पी थी। इसी दौरान दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र के गांव सुठानी के जोहड़ के समीप मिले एक व्यक्ति के शव के मामले में पुलिस को कई अहम सबूत हाथ लगे हैं। कहासुनी होने के बाद बेटे ने ही बिजली का करंट लगाकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी बेटे सहित एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के रावनखेड़ी निवासी अनूप सिंह 55 का शव 23 मई को सुठानी के जोहड़ के समीप मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिजली का करंट लगाए जाने से मौत का कारण बताया गया था।
विज्ञापन
उसके बाद पुलिस ने अलग-अलग पूछताछ में मृतक के बेटे शिवपाल को ही पिता की हत्या का आरोपी पाया। आरोपी शिवपाल ने पूछताछ में बताया कि घटना वाले दिन दोनों पिता-पुत्र ने एक साथ शराब पी थी। इसी दौरान दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
उसके बाद रात को पिता के सो जाने के बाद आरोपी शिवपाल ने अपने पिता अनूप को बिजली का करंट लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। रात को यूपी के जिला हाथरस के गांव सुरजपुर निवासी सुंहेरी लाल के साथ मिलकर सुठानी के जोहड़ के पास डाल दिया ताकि लोगों को लगे कि पैर फिसलने से मौत हुई है।