{"_id":"64d288a80c9eee6e140046aa","slug":"sohna-mathura-aligarh-sohna-agra-roadways-buses-will-go-from-today-rewari-news-c-198-1-rew1003-3218-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सोहना, मथुरा, अलीगढ़, सोहना, आगरा आज से जाएंगी रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सोहना, मथुरा, अलीगढ़, सोहना, आगरा आज से जाएंगी रोडवेज की बसें
Tue, 08 Aug 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। आगरा, सोहना, तावड़ू, मथुरा, अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए सुखद खबर है। रेवाड़ी डिपो से बुधवार से रेवाड़ी से आगरा, रेवाड़ी-सोहना, रेवाड़ी-मथुरा, रेवाड़ी-अलीगढ़ रूट की बसें संचालित कर दी जाएंगी। इनका समय पूर्व निर्धारित ही रहेगा। बता दें कि गत दिनों मेवात में हुए सांप्रदायिक तनाव के मद्देनजर डिपो ने उक्त रूटों के बसों का संचालन रोक दिया गया था, लेकिन अब मेवात में हालात सामान्य होने के चलते इन रूटों पर बसें बुधवार से संचालित कर दी जाएंगी।
ये रहेगा रेवाड़ी डिपो से बसों का समय
रेवाड़ी से आगरा-सुबह 6 बजे
रेवाड़ी से मथुरा- सुबह 6:20
रेवाड़ी से आगरा- सुबह 6:40
रेवाड़ी से अलीगढ़-सुबह-07:40
रेवाड़ी से सोहना- सुबह 09:55
रेवाड़ी से सोहना- सुबह 11:30
वर्जन-
मेवात में हुए सांप्रदायिक तनाव के बाद अब हालात सामान्य होने चलते रेवड़ी से आगरा, सोहना, मथुरा व अलीगढ़ रूटों की बसों का बुधवार से संचालन पुनः शुरू हो जाएगा।
- कृष्ण चंद , डीआई, रेवाड़ी डिपो
विज्ञापन
ये रहेगा रेवाड़ी डिपो से बसों का समय
रेवाड़ी से आगरा-सुबह 6 बजे
रेवाड़ी से मथुरा- सुबह 6:20
रेवाड़ी से आगरा- सुबह 6:40
रेवाड़ी से अलीगढ़-सुबह-07:40
रेवाड़ी से सोहना- सुबह 09:55
रेवाड़ी से सोहना- सुबह 11:30
वर्जन-
मेवात में हुए सांप्रदायिक तनाव के बाद अब हालात सामान्य होने चलते रेवड़ी से आगरा, सोहना, मथुरा व अलीगढ़ रूटों की बसों का बुधवार से संचालन पुनः शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
- कृष्ण चंद , डीआई, रेवाड़ी डिपो