फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Social distance is not being made in front of CSD canteen

सीएसडी कैंटीन के सामने नहीं बन पा रही सामाजिक दूरी

Thu, 03 Jun 2021 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Social distance is not being made in front of CSD canteen
रेवाड़ी। शहर के महेंद्रगढ़ फाटक के समीप एक्स सर्विसमैन कैंटीन के सामने आए दिन भीड़ जमा हो रही है। इसके कारण कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा लगातार बना हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि सामान लेने के लिए आने वाले सैनिक के परिवारों के लिए बेहतर व्यवस्था की जाए। चिंता की बात यह है कि यहां आने वाले अधिकतर पूर्व सैनिक 70 वर्ष से ऊपर आयु के होते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान एक जून से कैंटीन खोलने का निर्णय लिया गया था। ऑनलाइन टोकन के माध्यम से अल्फाबेट के आधार पर सामान देने का काम तो शुरू कर दिया गया है। लेकिन टोकन सिस्टम के बावजूद कैंटीन के समक्ष भारी भीड़ जमा हो रही है। यहां पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

सुबह 6 बजे से लगने लग जाती है भीड़
वीरवार को भी सुबह 6 बजे से पूर्व ही लोग ग्रोसरी का सामान लेने केे लिए एकत्रित हो गए। कैंटीन खुलते ही गेट पर मारामारी शुरू हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और लोगों को कतार में लगवाना शुरू कर दिया। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी कतार में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो सका। इधर, पूर्व सैनिकों ने मांग की है कि ऑनलाइन टोकन के साथ-साथ प्रशासन को ऑनलाइन सामान भिजवाने का भी प्रबंध करना चाहिए। बेशक कुछ सर्विस चार्ज लें, ताकि इस भीड़ को कम किया जा सके। वहीं उन्होंने कहा कि वे टोकन सिस्टम के आधार पर ही यहां पहुंच रहे हैं। लेकिन यहां सुविधाओं के अभाव मेें भीड़ जमा हो रही है। प्रशासन को चाहिए की कैंटीन खुलने से पूर्व ही लोगों को कतार में खड़ा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed