{"_id":"66297782925d500e0801b4e6","slug":"slow-pace-of-admission-in-government-schools-rewari-news-c-198-1-rew1001-203633-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सरकारी स्कूलों में दाखिले की धीमी चल रही रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सरकारी स्कूलों में दाखिले की धीमी चल रही रफ्तार
Thu, 25 Apr 2024 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 25 Apr 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय। संवाद
रेवाड़ी। जिले के सरकारी विद्यालयों में दाखिले को लेकर विभाग सक्रिय है। शिक्षक भी डोर-टू-डोर जाकर अभिभावकों को जागरूक कर रहे हैं। अधिकारी भी विद्यालयों में दाखिलों को लेकर मुखियाओं से परामर्श कर रहे हैं। नए सत्र में शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी विद्यालयों में दाखिला को लेकर लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन विभाग ने लक्ष्य को पाना तो दूर पिछले साल के आंकड़े तक को अभी तक छू नहीं पाया है।
अभी तक नए और पुराने दाखिलों को मिलाकर 49 हजार विद्यार्थियों का ही आंकड़ा पहुंच सका है। करीब 1500 विद्यार्थियों ने एडमिशन कराया है। 6700 बच्चों ने री-एडमिशन कराया है। सत्र 2023-24 में 60 हजार 562 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। सत्र 2024-25 में करीब 71 हजार 737 नए विद्यार्थियों के दाखिला का लक्ष्य रखा गया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान धर्मेंद्र यादव का कहना है कि हाल ही में विभाग की तरफ से पीपीपी और आधारकार्ड के बिना भी दाखिले करने के आदेश जारी किए हैं। यदि यह आदेश एक अप्रैल से पहले जारी किए गए होते तो सरकारी विद्यालयों में दाखिलों की संख्या अधिक देखने को मिलती। 25 दिनों में अधिकांश बच्चों ने निजी विद्यालयों में दाखिला करा लिया है। इंसेट
जिले में अभी तक दाखिले पर एक नजर
कक्षा-- मौजूदा समय में विद्यार्थी
पहली-- 1640
दूसरी-- 2417
तीसरी-- 3781
चौथी-- 4959
पांचवीं-- 5175
छठवीं-- 4612
सातवीं-- 5323
आठवी-- 5601
नौवीं-- 5166
दसवीं-- 5102
ग्यारहवीं-- 71
बारहवीं-- 4814
बाल वाटिका-- 855
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
शिक्षा विभाग की तरफ से अभिभावकों को जागरूक करने के लिए डोर-डू-डोर अभियान चलाया जा रहा है। बीते दिनों में शिक्षा निदेशालय की ओर से बिना पीपीपी और आधार कार्ड के दाखिले करने के आदेश जारी कर किए गए हैं। इससे उम्मीद है कि कुछ दिनों में ही दाखिले का ग्राफ बढ़ जाएगा।- कपिल पूनिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक नए और पुराने दाखिलों को मिलाकर 49 हजार विद्यार्थियों का ही आंकड़ा पहुंच सका है। करीब 1500 विद्यार्थियों ने एडमिशन कराया है। 6700 बच्चों ने री-एडमिशन कराया है। सत्र 2023-24 में 60 हजार 562 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। सत्र 2024-25 में करीब 71 हजार 737 नए विद्यार्थियों के दाखिला का लक्ष्य रखा गया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान धर्मेंद्र यादव का कहना है कि हाल ही में विभाग की तरफ से पीपीपी और आधारकार्ड के बिना भी दाखिले करने के आदेश जारी किए हैं। यदि यह आदेश एक अप्रैल से पहले जारी किए गए होते तो सरकारी विद्यालयों में दाखिलों की संख्या अधिक देखने को मिलती। 25 दिनों में अधिकांश बच्चों ने निजी विद्यालयों में दाखिला करा लिया है। इंसेट
विज्ञापन
जिले में अभी तक दाखिले पर एक नजर
कक्षा
पहली
दूसरी
तीसरी
चौथी
पांचवीं
छठवीं
सातवीं
आठवी
नौवीं
दसवीं
ग्यारहवीं
बारहवीं
बाल वाटिका