फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Slow construction of flyover at Bilaspur Chowk, jams everyday

Rewari News: बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर का धीमा निर्माण, रोज लग रहा जाम

Thu, 29 Aug 2024 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Slow construction of flyover at Bilaspur Chowk, jams everyday
रेवाड़ी। दिल्ली जयपुर हाईवे पर लगा जाम। संवाद
रेवाड़ी। बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर के धीमे निर्माण से लोग काफी परेशान हैं। फरवरी में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से यहां बेसिक स्ट्रक्चर का निर्माण शुरू किया था। नवंबर-दिसंबर तक काम को पूरा किया जाना था, मौजूदा हालात ऐसे हैं कि नवंबर तक कार्य पूरा हो पाना काफी मुश्किल है, लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बहुत कम चौड़ा सर्विस लेन भी टूटा
दरअसल, इस 650 मीटर लंबे फ्लाईओवर को तीन लेन में बनाया जाना था, ताकि किसी भी तरफ से आने वाले वाहन बिना रुके क्रॉसिंग कर सकें। दोनों तरफ सात-सात मीटर का बेस बनना था। पहला लेन 20 मीटर, दूसरा 30 मीटर और तीसरा लेन भी 20 मीटर का बनना था। सरफेस के लिए सात-सात मीटर चौड़ी सर्विस लाइन अलग से बनाई जानी थी। इसके अलावा दो स्मार्ट व्हीकल अंडरपास (एसवीयूपी) भी बनाए जाने थे, ताकि दिल्ली और जयपुर दोनों तरफ से आने वाले वाहनों का आवागमन बिना रोक-टोक हो सके। लोगों का कहना है कि निर्माण करने वाली कंपनी थोड़ा बहुत काम करके ही पिछले दिनों अपनी मशीनों को उठाकर ले गई थी, जिससे सब परेशान हैं। पचगांव में आए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी इसकी घोषणा की थी और अक्तूबर 2024 तक यह बनकर तैयार हो जाना चाहिए था।
विज्ञापन


108 गांव ने बुलाई थी महापंचायत

कई महीनों से बिलासपुर फ्लाईओवर का कार्य बंद होने के विरोध में 108 गांवों ने महापंचायत बिलासपुर के मंदिर प्रांगण में बुलाई गई थी। महापंचायत में पटौदी, तावडू, सोहना, मानेसर, धारूहेड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों से जुड़े नेता भी पहुंचे थे। पिछले दिनों जाम में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना यहां से गुजरते हैं 80 से 90 हजार वाहन

औद्योगिक क्षेत्रों के आने-जाने वाले वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। दरअसल, बिलासपुर चौक ट्रैफिक और कनेक्टिविटी के हिसाब से महत्वपूर्ण जंक्शन के तौर पर पहचान रखता है। यहां से रोजाना करीब 80 से 90 हजार वाहन गुजरते हैं। धारूहेड़ा, रेवाड़ी, बावल, खुशखेड़ा, भिवाड़ी, टपूकड़ा, शाहजहांपुर, बहरोड़, नीमराना, जयपुर से औद्योगिक इलाकों से आने वाले वाहन इसी चौक से होकर पंजाब की तरफ बढ़ते हैं। यानी उक्त क्षेत्रों से आने वाले यातायात को पटौदी, झज्जर, रोहतक, हिसार, जींद के रास्ते पंजाब की तरफ यहीं से होकर जाना होता है।
दिल्ली से जयपुर हाइवे पर स्थित यह चौक, हरियाणा के साथ राजस्थान, उत्तरप्रदेश और पंजाब के यातायात को देश के दूसरे शहरों से जोड़ने का मुख्य जंक्शन के तौर पर काम करता है।

ट्रांसपोर्ट को होगा सबसे ज्यादा नुकसान

फ्लाईओवर बनने से ट्रांसपोर्ट को सबसे ज्यादा फायदा होगा। ट्रांसपोर्टर राजेश, रामपाल ने बताया कि कई बार यहां जाम इतना ज्यादा लग जाता है कि गुजरने में भी घंटों लग जाते हैं। ऐसे में औद्योगिक क्षेत्र के जिन वाहनों को अपने समय पर पहुंचना होता है वह लेट हो जाते हैं। कई बार तो समय पर माल पहुंच भी नहीं पाता है। ऐसे में उद्योगों को काफी नुकसान पहुंचता है। फ्लाईओवर बनने के बाद आसपास स्थित सभी औद्योगिक क्षेत्रों को इन समस्याओं से राहत मिलेगी।


------
वर्जन
आगामी आठ सितंबर से पहले पहले दोनों तरफ तीन-तीन सर्विस लाइन बनाकर जाम से निजात दिलाई जाएगी। उसके बाद तय समय सीमा के अंदर फ्लाईओवर के कार्य को पूरा कराया जाएगा।
-दर्शन सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed