{"_id":"67aba4e69ddd012c1c0859c8","slug":"slogan-writing-and-painting-competition-organized-rewari-news-c-198-1-rew1001-215136-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्लोगन लेखन व पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्लोगन लेखन व पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 07 स्लोगन व पेंटिंग दिखाते हुए विद्यार्थ साथ में स्कूल स्टॉफ। स्रोत : स्कूल
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई। इस दौरान जागरूकता के लिए स्लोगन लेखन व पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। प्राचार्या डॉ. नम्रता सचदेवा ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस हर साल मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद बच्चों और किशोरों में मिट्टी से फैलने वाले परजीवी आंतों के कीड़े के प्रसार को कम करना है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) जागरूकता कार्यक्रम के संयोजक शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ ने कहा कि 1 से 19 साल के बच्चों में कृमि संक्रमण को कम करने के लिए बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा खिलाई जाती है एवं जागरूकता बढ़ाने हेतु इस तरह के कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं कराई जाती है। इस कार्यक्रम में समस्त स्टॉफ की उपस्थिति रही व शालू, सरोज धनखड़, रंजुबाला, सरोज देवी, रीना यादव, सरोज बाला, उषा वर्मा, ओमबाला का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।