Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Slight relief from cold due to sunshine

Rewari News: धूप निकलने से मिली ठंड से मामूली राहत

Fri, 09 Jan 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 09 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Slight relief from cold due to sunshine
रेवाड़ी। जिले में वीरवार की सुबह धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखा गया। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 189 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में आता है। बुधवार को एक्यूआई 328 दर्ज किया गया था जो खराब श्रेणी में था।
विज्ञापन

एक दिन में एक्यूआई में 139 अंकों का सुधार दर्ज किया गया है। वीरवार को अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह अधिकतम तापमान में करीब ढाई डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में गिरावट के चलते सुबह के समय ठंडक बनी रही, हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed