{"_id":"6a5fb3f15592cb1eb505fdc4","slug":"six-illegal-shops-and-a-marriage-palace-sealed-in-amarpur-jorasi-rewari-news-c-196-1-nnl1004-142804-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अमरपुर जोरासी में छह अवैध दुकानें और एक मैरिज पैलेस सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अमरपुर जोरासी में छह अवैध दुकानें और एक मैरिज पैलेस सील
Tue, 21 Jul 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो 5अमरपुर जोरासी में एक मैरिज पैलेस को सील करते जिला नगर योजनाकार की टीम।स्रोत:विभाग
नारनौल। जिला नगर योजनाकार की टीम ने मंगलवार को निजामपुर रोड पर मौजा अमरपुर जोरासी में छह अवैध दुकानों और एक मैरिज पैलेस सील कर दिया। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र कुमार, सहायक नगर योजनाकार नारनौल कार्यालय की अगुवाई में हुई। पुलिस बल और जिला प्रशासन की मदद से यह अभियान चलाया गया।
जिला नगर योजनाकार दिनेश सिंह ने कहा कि नियंत्रित या शहरी क्षेत्र में बिना विभागीय अनुमति के कोई निर्माण न करें। कृषि भूमि को रिहायशी या वाणिज्यिक उपयोग के लिए बदलने से पहले लाइसेंस अनुमति लें। यह अनुमति नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग के निदेशक से लेनी होगी।
उन्होंनेे ने कहा कि वे भूखंड विक्रेताओं के बहकावे में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। अवैध निर्माण से भी बचें। कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता और निर्माण की अनुमति के बारे में जिला नगर योजनाकार कार्यालय, नारनौल से जानकारी ली जा सकती है।