फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Six accused arrested for selling liquor illegally

Rewari News: अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mon, 12 May 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 12 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Six accused arrested for selling liquor illegally
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पुलिस टीम ने जिले में अभियान चलाकर अवैध रूप से शराब के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना माॅडल टाउन पुलिस टीम ने मोहल्ला उत्तम नगर निवासी विजयपाल को 14 बोतल देशी शराब, गांव कालाका निवासी आरोपी विक्रमजीत को 16.5 बोतल देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
माॅडल टाउन पुलिस ने गांव माजरा गुरदासपुर निवासी आरोपी पारस को 13.25 बोतल देशी शराब के साथ पकड़ा है। चौकी सेक्टर-3 पुलिस टीम ने मोहल्ला गुर्जरवाड़ा निवासी आरोपी अभिषेक को 12.5 बोतल देशी शराब, थाना बावल पुलिस ने क्षेत्र से गांव खिजूरी निवासी आरोपी जगदीश को 3 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

थाना जाटूसाना पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र से गांव सहारनवास निवासी आरोपी सतबीर को 36 बोतल अंगेजी, 24 बोतल बीयर व 48 बोतल देशी शराब सहित काबू किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि जिले में गश्त बढ़ाई गई है। विशेष नाके लगाकर आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। अगर कोई व्यक्ति किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, शरारत इत्यादि करता पाया गया या तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
एसपी ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed