फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sikh community announces boycott of elections over land dispute

Rewari News: सिख संगत ने जमीनी विवाद को लेकर चुनावों के बहिष्कार का किया ऐलान

Tue, 21 Apr 2026 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sikh community announces boycott of elections over land dispute
जानकारी देते गुरुद्वारा प्रबंधन के सदस्य। स्रोत : सभा
रेवाड़ी। रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के पास जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गुरुद्वारा प्रबंधन के अनुसार इस भूमि की रजिस्ट्री, हाउस टैक्स प्रॉपर्टी आईडी सहित सभी आवश्यक दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इस भूमि पर कब्जा करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस वजह से नगर परिषद के चुनावों का बहिष्कार करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधन का कहना है कि इस संबंध में लंबे समय से प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। सभी जरूरी दस्तावेज भी सौंपे गए लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति से निराश होकर सिख संगत व गुरु नानक नाम लेवा संगत ने निर्णय लेते हुए आगामी चुनावों के पूर्ण बहिष्कार की घोषणा की है। संगत का कहना है कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जाता वे किसी भी चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे।

प्रशासन से अपील की है कि गुरुद्वारा की इस भूमि पर हो रही अवैध दखलअंदाजी को तुरंत रोका जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान गुरुद्वारा प्रधान अशोक अरोनेजा, हेड ग्रंथी मक्खन सिंह, किशन लाल, सरदार जिंदरपाल सिंह, विक्रम सिंह (गोल्डी), सरदार गगन सिंह, रिंकू मल्होत्रा, लक्ष्मण सिंह, सतनाम सिंह, सरदार कृपाल सिंह, सरदार हरबंस सिंह सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed