फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Siha School becomes winner in Kabaddi competition

Rewari News: कबड्डी प्रतियोगिता में सीहा स्कूल बना विजेता

Mon, 19 Aug 2024 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 19 Aug 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Siha School becomes winner in Kabaddi competition
फोटो: 9रेवाड़ी। अंडर-17 कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता सीहा स्कूल की टीम। स्रोत: स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डहीना। गांव पाली स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित खंड खोल की खेलकूद प्रतियोगिताओं में अंडर-17 कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा की टीम विजेता रही।

स्टाफ सचिव यशपाल आर्य ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से इस सत्र में प्रदान की गई कबड्डी की खेल नर्सरी में खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करवाया जाता है। इस बार सभी वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और टीम अंडर-17 वर्ग में विजेता रही। कोच संदीप स्टार के मार्गदर्शन और प्राध्यापक नरेश कुमार, हरीश कुमार, रवि कुमार के सहयोग से खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते यह सफलता हासिल की। सीहा के खेल प्रेमी युवा नवीन, विकास व हिमांशु ने खेल मैदान पर टीम का उत्साह बढ़ाया। विजेता टीम के विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी का प्रभार संभाल रहे कोच चरण सिंह, बीईओ संतोष तंवर, बीआरसी राकेश वत्स, सरपंच सरिता यादव, नरेश भारद्वाज, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान नरेश कुमार, स्वामी नरोत्तम दास महाराज व स्वामी शंकर दास महाराज ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed