फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shutters of shops did not open for three hours in protest against attack on fellow shopkeeper

Rewari News: साथी दुकानदार पर हमले के विरोध में तीन घंटे तक नहीं खुले दुकानों के शटर

Sun, 07 Apr 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 07 Apr 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Shutters of shops did not open for three hours in protest against attack on fellow shopkeeper
रेवाड़ी। व्यापारी के साथ मारपीट मामले में बंद पड़ा पंजाबी मार्किट। संवाद
रेवाड़ी। शहर में एक दुकान के बाहर अतिक्रमण को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद दो पक्ष भिड़ गए। इससे दो लोग घायल हो गए। घायलों को शहर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं व्यापारी पर हमले के विरोध में शनिवार को करीब 3 घंटे केवल बाजार और पंजाबी मार्केट के व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे। हालांकि डीएसपी सिटी पवन कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर व्यापारियों ने दुकानों को खोला।
विज्ञापन

दरअसल शहर निवासी कर्ण ने गोकल गेट के पास केवल बाजार में पंजाब हैंडलूम के नाम से शोरूम खोला है। कर्ण के मुताबिक शुक्रवार की शाम वह दुकान पर बैठा था। इसी बीच एक कार में सवार तीन लोग दुकान के पास पहुंचे। कार की टक्कर से उनकी दुकान का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। जब इसको लेकर कर्ण सिंह ने विरोध जताया। आरोप है कि कार सवारों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। झगड़े के बाद केवल बाजार में ही स्थित उनकी दुकान से उसकी बहन आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता की। कर्ण सिंह के सिर और शरीर पर काफी चोटें आई है। वहीं आरोपी कार को मौके पर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के घीसा की ढाणी निवासी संदीप के भी सिर में चोट आई है। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती संदीप ने बताया कि वह शाम को कार से गोकल गेट से मार्केट की तरफ जा रहा था। रास्ते में दुकानदार ने अतिक्रमण कर सड़क पर सामान रखा हुआ था। गाड़ी निकालते समय सड़क पर रखे उसके सामान से गाड़ी टकरा गई। जिसके बाद विवाद शुरू हुआ। संदीप ने कहा कि तूतू मैंमैं में बात बढ़ गई और दुकानदार ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। बचाव में हमने पर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी कर्ण पर हमले के विरोध में शनिवार को केवल बाजार और पंजाबी मार्केट के व्यापारियों ने सुबह 3 घंटे तक बाजार बंद रखा। गोकल गेट के पास व्यापारी एकत्र हुए। उनके बीच राजनीतिक दल के नेता भी पहुंचे। व्यापारी पर हमले का कड़ा विरोध जताया। पंजाबी मार्केट के प्रधान सरदार बलबीर सिंह और पचनंद समिति के जिला अध्यक्ष केवल चौधरी ने कहा कि इस तरह गुंडागर्दी करते हुए कुछ लोगों ने एक व्यापारी पर सरेआम हमला किया। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने व्यापारी पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।
वहीं व्यापारियों द्वारा बाजार बंद करने की सूचना के बाद डीएसपी सिटी पवन कुमार और पर्यटन निगम के चेयरमैन डॉ. अरविंद यादव भी व्यापारियों के बीच पहुंचे। डीएसपी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। व्यापारी पर हमला करने वालों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोल लिए।

कापड़ीवास बोले- घटना दुखद
वहीं व्यापारियों के बीच पहुंचे भाजपा नेता मुकेश कापड़ीवास ने कहा कि घटना दुखद है। इस तरह की घटना नहीं होना चाहिए थी। पुलिस उचित कार्रवाई करती तो व्यापारियों को बाजार बंद नहीं करना पड़ता। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। हमें पता लगा है कि एफआईआर दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed