{"_id":"68b49a5ccdaa4a0db205ef94","slug":"shrimad-bhagwat-katha-mahotsav-was-inaugurated-by-taking-out-kalash-yatra-rewari-news-c-197-1-snp1008-141533-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कलश यात्रा निकाल श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कलश यात्रा निकाल श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन
सोनीपत। सेवा समिति महावीर दल की ओर से नंदवानी नगर स्थित हनुमान मंदिर में रविवार को 8 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। महोत्सव की शुरुआत कथा व्यास आचार्य विपिन वशिष्ठ के सानिध्य में हनुमान मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकालकर की गई।
यात्रा नंदवानी नगर, मामा-भांजा चौक, गीता भवन, जंडी मंदिर रोड, न्यू नंदवानी नगर होते हुए वापस कथा स्थल पर संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक निखिल मदान की माता अनीता मदान, पत्नी निखिता मदान, कृष्णलाल मल्होत्रा ने शिरकत की। अतिथियों व समिति के पदाधिकारियों ने पूजा करवाकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया।
शाम को विधायक निखिल मदान, पार्षद सुरेंद्र मदान ने पूजा कर कथा का शुभारंभ करवाया। प्रथम दिन आचार्य विपिन वशिष्ठ ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि कथा का श्रवण करने मात्र से मनुष्य का जीवन धन्य हो जाता है। समिति के प्रधान हरीश चावला, सचिव राजेश बजाज ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का समय रोजाना शाम 4 से 7 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
7 सितंबर को सुबह 9 बजे हवन में पूर्ण आहुति के साथ महोत्सव संपन्न होगा। कार्यक्रम में गुलशन छाबड़ा, नानकचंद, केसरदास, ललित बत्रा, राजकुमार ग्रोवर, ओमप्रकाश, अशोक मेहता आदि मौजूद रहे।