फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shrimad Bhagwat Katha concluded at Sedh Mata Temple in Jainabad village

Rewari News: जैनाबाद गांव के सेढ़ माता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का समापन

Mon, 26 May 2025 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha concluded at Sedh Mata Temple in Jainabad village
फोटो : 22जैनाबाद गांव के सेढ़ माता मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा। स्रोत : मंदिर
कुंड। जैनाबाद गांव के पवित्र सेढ़ माता मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन विधिवत हवन और मोहन भोग के प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालु एकत्रित हुए और धर्म की गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम में हवन यज्ञ के दौरान ग्रामीणों ने आहुतियां अर्पित कर गांव में सुख, शांति, समृद्धि एवं सद्भाव की कामना की। हवन के पश्चात मोहन भोग का भव्य प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन

जिला पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र खोला ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे आयोजन समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा देते हैं और युवा पीढ़ी को हमारी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र खोला, जिला पार्षद मीनाक्षी खोला, सरपंच प्रतिनिधि राजबीर प्रधान, धर्मपाल साहब, समरजीत, राज सिंह, अमन शर्मा, मास्टर धर्मपाल, सज्जन सिंह, महाबीर, जयनारायण साहब, विकास कुमार, भूपेंद्र उर्फ हुड्डा सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed