फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shortage of drinking water in village Dharan, people worried

Rewari News: गांव धारण में पेयजल की किल्लत, लोग परेशान

Wed, 22 Nov 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 22 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Shortage of drinking water in village Dharan, people worried
रेवाड़ी के गांव धारण स्थित बूस्टिंग स्टेशन। संवाद
राजगढ़। गांव धारण में कुछ स्थानों पर पेयजल आपूर्ति की लाइन नही दब पाने के कारण पानी की समस्या बनी हुई है। जिससे गांव के 150 घर और धारण की ढाणी के 25 घरों को पीने के पानी की समस्या का समान करना पड़ रहा है। वहीं, गांव में पब्लिक हेल्थ विभाग की तरफ से पेयजल के लिए बोर कर उसकी सप्लाई लगभग 8 गांवों में पहुचाई गई है।
विज्ञापन

मगर समस्या यह है कि गांव के लोगों को ही पीने के पानी लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। अन्य गांवों में पानी की सप्लाई की जाने की वजह से रोजाना गांव में सप्लाई नही दी जा रही है। गांव की ढाणी में हालात इतने ज्यादा बुरे हैं कि लगभग चौथे दिन सप्लाई छोड़ी जाती है। अन्य गांवों में पेयजल की सप्लाई होने के कारण लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


----------

पानी की सप्लाई समय से न मिलने की वजह से काफी परेशानी होती है। व्यवस्था दुरुस्त कर जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए।

मुकेंदर, धारण

पानी की सप्लाई रोजाना होनी चाहिए क्योंकि रोज पानी की जरूरत पड़ती है। सप्लाई न मिलने के कारण काफी दिनचर्या प्रभावित होती है।

मोनू, धारण

पानी की सप्लाई को लेकर कई बार आवाज उठाई। मगर कोई भी समाधान नहीं निकलता है। जल्द से जल्द व्यवस्था को दुरुस्त करना चाहिए। ताकि लोगों को परेशानी ना हो।

अरुण, धारण

पीने के पानी की सप्लाई समय पर नहीं होने की जानकारी है। इसे लेकर संबंधित विभाग को अवगत कराया गया है।

राजेश कुमार, सरपंच, धारण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed