{"_id":"66db7655139320af810bdc54","slug":"shooter-wanted-in-jewelers-murder-and-robbery-case-arrested-in-bhiwadi-rewari-news-c-198-1-rew1001-209031-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भिवाड़ी में ज्वेलर की हत्या व डकैती मामले में वांछित शूटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भिवाड़ी में ज्वेलर की हत्या व डकैती मामले में वांछित शूटर गिरफ्तार
Sat, 07 Sep 2024 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 07 Sep 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली, रेवाड़ी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजस्थान के भिवाड़ी में ज्वेलरी की दुकान में डकैती और मालिक की हत्या की घटना में वांछित शूटर अजय ओहल्यान उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। डकैती के दौरान बदमाशों ने मालिक के भाई व सुरक्षा गार्ड को गोली मार कर घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं।
स्पेशल सेल, उत्तरी रेंज के पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने बताया कि राजस्थान के भिवाड़ी में 23 अगस्त 2024 को एक ज्वेलरी शॉप में डकैती व हत्या का एक हाई प्रोफाइल मामला भिवाड़ी थाने में दर्ज किया गया। डकैती का विरोध करने पर ज्वेलरी शॉप के मालिक की हत्या कर दी गई। सेल में तैनात इंस्पेक्टर कृष्ण कादियान को चार सितंबर को देर रात गुप्त सूचना से पता चला कि मुख्य संदिग्ध अजय ओहल्यान आधी रात के आसपास रोहिणी के सेक्टर 34 में आएगा। एसीपी राहुल कुमार सिंह की निगरानी में पुलिस टीम ने गांव सांपला, रोहतक, हरियाणा निवासी अपराधी अजय ओहल्यान उर्फ गोलू पुत्र देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से तीन कारतूस एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल बरामद की गई।
-- -- -- -
एक दिन पूर्व की थी रैकी
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले वह भरतपुर, राजस्थान के एक होटल में रुके थे। 22 अगस्त को पार्टी करने के उसने व साथियों ने आभूषण की दुकान की रैकी की थी। इसके अगले दिन 23 अगस्त को उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
-- -
रैक तोड़कर अजन ने ही निकाले थे जेवर
रेवाड़ी। बट से शीशे की रैक को तोड़कर आभूषण निकालने वाला अजय ही था। मधुसूदन के आने के बाद शोरूम में ही अजय ने आभूषणों से भरा हुआ कट्टा छोड़ दिया था। जयसिंह ने डंडे से अजय पर हमला भी किया था, लेकिन वह भाग निकला था। भागते समय, हड़बड़ी में अजय पहले कार के आगे जाता है, फिर कार के चारों ओर एक चक्कर लगाने के बाद सबसे अंत में कार में बैठता है।
दो आरोपी पहले पकड़े जा चुके
अब तक पुलिस की जांच में इस पूरी वारदात को अंजाम देने में कुल सात बदमाशों की भूमिका स्पष्ट हो पाई है। इनमें से सबसे पहले प्रीत ने 25 अगस्त को दिल्ली पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था, जिसे बाद में भिवाड़ी पुलिस लेकर आई थी। वहीं दूसरे आरोपी अनिल को पुलिस ने हांसी से गिरफ्तार किया था, जो अभी पुलिस कस्टडी में है। वारदात की योजना बनाने वाले टिंक उर्फ राहुल राठी और पिंटू निवासी भापड़ोदा पुलिस के रडार पर है। वहीं, घटना को अंजाम देने वाले अजय कादयान और अतुल राठी भी फरार है।