फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shivam and Rishika were awarded the Best Athlete Award.

Rewari News: शिवम और ऋषिका को बेस्ट एथलीट का खिताब

Tue, 13 Jan 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 13 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Shivam and Rishika were awarded the Best Athlete Award.
फोटो : खेल प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को ट्रॉफी प्रदान करते हुए बाबू रामपत सिंह व अन्य। स्रो
रेवाड़ी। राजकीय कर्मचारी कॉलोनी में 7 से 13 वर्ष के बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एथलीट प्रतियोगिता में बेस्ट एथलीट का खिताब शिवम और ऋषिका को मिला, जबकि ऐंजल ने दूसरे स्थान का सम्मान हासिल किया।
विज्ञापन

दोनों प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को जन चेतना फाउंडेशन के संरक्षक बाबू रामपत सिंह ने ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे मनोबल बनाए रखें और लगातार प्रयास करते रहें, क्योंकि अथक मेहनत से एक दिन वे भी प्रथम स्थान प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना को बढ़ावा देना और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक खेलों में भाग लिया और दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजकों ने भविष्य में इस तरह के खेल कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की योजना भी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन चेतना फाउंडेशन के महासचिव राकेश यादव ने सफलतापूर्वक संपन्न कराया। प्रतियोगिता में बच्चों ने लंबी दौड़, रिले रेस, तीन बच्चों की जॉइंट रेस और गुब्बारे जैसे विभिन्न खेलों में भाग लिया।

इस अवसर पर बाबू रामपत सिंह के साथ राकेश यादव, डॉ. संदीप यादव, बिट्टू यादव, हर्ष कुमार, अजय यादव, नितिन यादव, हर्ष यादव, राहुल यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के रूप में मायरा, ऐंजल, शिवम, ऋषिका, जिया, लावण्या, गनिस्का, काव्या, अभी यादव, दक्ष समेत कई प्रतिभाशाली बच्चे शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed