फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shiva likes Sawan, Shiva likes devotees

Rewari News: शिव को भाए सावन, भक्तों को शिव

Wed, 05 Jul 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 05 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Shiva likes Sawan, Shiva likes devotees
सावन माह की शुरुआत होने पर मंदिर में भोले बाबा को जल चढ़ाते श्रद्धालु। संवाद
रेवाड़ी। जिले में मंगलवार को सावन के पहले दिन शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने भगवान शिव पर जलार्पण कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान बम-बम भोले के जयघोष से मंदिर गुंजायमान रहे। अधिमास के चलते इस बार सावन माह 2 महीने तक चलेगा।
विज्ञापन

सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। ऐसे में सावन के दिनों में भगवान शिव की पूजा का भी विशेष महत्व है। मंगलवार सुबह रेवाड़ी शहर के घंटेश्वर महादेव मंदिर, भूतेश्वर महादेव मंदिर सहित सभी शिवालयों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से लोगों की लाइनें लगी रही। इस मौके पर लोगों ने भगवान शिव की आराधना की। साथ ही उन्हें बेलपत्र, धतूरा, माला-फूल, काली तिल, भांग और मिठाई चढ़ाकर मनोकामना की।
विज्ञापन

58 दिनों का इस बार सावन
इस बार सावन 58 दिनों तक चलेगा। यानी शिवजी की पूजा-पाठ और भक्ति के लिए सावन का महीना 2 माह का होगा। मंगलवार 4 जुलाई से शुरू हुआ सावन का पवित्र महीना 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान 18 जुलाई से 16 अगस्त तक अधिक मास रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवशयनी एकादशी से लेकर देवउठनी एकादशी तक भगवान विष्णु योगनिद्रा में होते हैं। ऐसे में सृष्टि का संचालन भगवान शिव के हाथों में रहता है। अधिमास के चलते इस बार चातुर्मास 4 के बजाए 5 महीनों का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए कांवड़िये रवाना
सावन में ही शिवरात्रि का त्योहार आता है, जिसमें पर बड़ी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार से कांवड़ के जरिए लाए गंगा जल से मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। सोमवार की रात से रेवाड़ी व आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में पैदल कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालु रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed