{"_id":"6a28077a53f89d26320d6126","slug":"shakoorbasti-jaisalmer-rail-service-partially-cancelled-due-to-girder-launching-work-rewari-news-c-198-1-rew1001-239912-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ग्रिडर लॉन्चिंग कार्य के चलते शकूरबस्ती-जैसलमेर रेलसेवा आंशिक रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ग्रिडर लॉन्चिंग कार्य के चलते शकूरबस्ती-जैसलमेर रेलसेवा आंशिक रद्द
Wed, 10 Jun 2026 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 10 Jun 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में चल रहे आधारभूत ढांचा विकास कार्यों के कारण शकूरबस्ती-जैसलमेर रेलसेवा को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा राई का बाग-जैसलमेर रेलखंड पर तिवरी और ओसियां स्टेशनों के मध्य स्थित ब्रिज संख्या 42 एवं 44 पर ग्रिडर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस कार्य के चलते शकूरबस्ती-जैसलमेर एक्सप्रेस के संचालन में बदलाव किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 जून को शकूरबस्ती से रवाना होने वाली यह ट्रेन केवल जोधपुर तक ही संचालित होगी।
इसके बाद जोधपुर से जैसलमेर के बीच का हिस्सा रद्द रहेगा। यानी यात्रियों को जोधपुर और जैसलमेर के बीच इस ट्रेन की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने और वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करने की सलाह दी है।