फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Seven thousand quintals of wheat and 22 thousand quintals of mustard were purchased

Rewari News: सात हजार क्विंटल गेहूं और 22 हजार क्विंटल सरसों की हुई खरीद

Tue, 15 Apr 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 15 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Seven thousand quintals of wheat and 22 thousand quintals of mustard were purchased
फोटो: 39रेवाड़ी। रेवाड़ी अनाजमंडी में उठान का चलता कार्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले की मंडियों में गेहूं और सरसों की खरीद जारी है। रेवाड़ी अनाजमंडी में सोमवार को हैफेड ने 136 किसानों से 7000 क्विंटल गेहूं और 540 किसानों से 22 हजार क्विंटल सरसों की खरीद की। रेवाड़ी में अब तक 101330 क्विंटल गेहूं व 266400 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हो चुकी है, वही प्राइवेट में 88000 क्विंटल सरसों खरीदी जा चुकी है।
बावल में अब तक 42050 क्विंटल सरसों खरीदी जा चुकी है। कोसली अनाजमंडी में अभी तक 109942 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी थी। हैफेड ने सोमवार को 86 किसानों से 6500 क्विंटल गेहूं की खरीद की। वहीं, कोसली अनाजमंडी में सरसों की खरीद नहीं हो पाई। कोसली मंडी में अभी तक 216634 क्विंटल सरसों की खरीद केंद्रीय एजेंसी व राज्य वेयरहाउस की ओर से की जा चुकी थी।
विज्ञापन


रेवाड़ी व कोसली अनाजमंडी में उठान शुरू : रेवाड़ी व कोसली अनाजमंडी में खरीदी गई सरसों व गेहूं की फसल की लिफ्टिंग दोबारा से शुरू हो चुकी है। पिछले दिनों बारिश से फसल भीग गई थी, जिसे सुखाया जा रहा था। बावल में भी फसल का उठान सही चल रहा है। अभी तक 64000 के करीब कट्टों का उठान किया जा चुका है। तीनों अनाज मंडियों में सरसों खरीद साढ़े लाख क्विंटल के करीब पहुंच रही है, वही गेहूं का आंकड़ा भी दो लाख क्विंटल से ज्यादा है। कोसली मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार तक रेवाड़ी मंडी में 101330 क्विंटल गेहूं व 266400 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हो चुकी है। खरीद अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार को रेवाड़ी मंडी से सरसों साढ़े छह हजार क्विंटल व गेहूं 3 हजार क्विंटल का उठान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed