{"_id":"691f78176bf0a2c92f046be1","slug":"set-2-and-pre-board-exam-datesheet-released-exam-will-start-from-december-22-rewari-news-c-198-1-rew1001-229200-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सेट-2 और प्री-बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 22 दिसंबर से शुरू होगा इम्तेहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सेट-2 और प्री-बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 22 दिसंबर से शुरू होगा इम्तेहान
Fri, 21 Nov 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यलाय। संवाद
- फोटो : katra news
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए सेट-2 (सत्र 2025-26) और कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है।
शेड्यूल के मुताबिक 10वीं व 12वीं की परीक्षा 4 फरवरी तक चलेंगी। 9वीं व 11वीं सेट-2 प्री-बोर्ड परीक्षा से पहले करवाई जानी हैं। चारों कक्षाओं की निदेशालय की ओर से डेटशीट जारी कर दी गई है। डेटशीट जारी होने के बाद शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। शेड्यूल के अनुसार 9वीं व 11वीं की दिसंबर और 10वीं व 12वीं की परीक्षा जनवरी में शुरू होगी।
9वीं व 11वीं की परीक्षा 22 दिसंबर से 29 दिसंबर तक होगी। वहीं 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड की परीक्षा 24 जनवरी से शुरू होकर चार फरवरी तक चलेगी। इस दौरान कई विषयों की परीक्षा छुट्टी से पहले और कई विषयों की परीक्षा इसके बाद करवाई जाएगी। निदेशालय के आदेश मिलने के बाद विभाग ने इस पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इंसेट
यह रहेगा 9वीं-11वीं का शेड्यूल
नौवीं कक्षा का 22 दिसंबर को सामाजिक विज्ञान और 11वीं का फाइन आर्ट का पेपर होगा। 22 दिसंबर को आधी छुट्टी के बाद नौवीं का हिंदी और 11वीं का समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडीज व केमिस्ट्री की परीक्षा होगी। 23 दिसंबर को नौवीं का अंग्रेजी और 11वीं का भूगोल और कंप्यूटर साइंस का पेपर होगा। 23 दिसंबर को रिसेस के बाद गृहविज्ञान, ड्राइंग, म्यूजिक और 11वीं का इतिहास, फिजिक्स और अकाउंटेंसी की परीक्षा ली जाएगी। 24 दिसंबर को नौवीं का विज्ञान और 11वीं के हिंदी कोर का पेपर होगा। वहीं हाफ टाइम के बाद नौवीं का संस्कृत, पंजाबी, उर्दू और 11वीं के गणित, बॉयोलॉजी, राजनीतिक विज्ञान और लोक प्रशासन विषयों की परीक्षा ली जाएगी। 25 दिसंबर को क्रिसमस-डे का अवकाश रहेगा और 26 दिसंबर को भी कोई परीक्षा नहीं होगी। इसके बाद 27 दिसंबर को नौवीं के गणित और 11वीं के एनएसक्यूएफ विषय की परीक्षा ली जाएगी। नौवीं की परीक्षा 27 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी। वहीं, 27 दिसंबर को 11वीं के अंग्रेजी और 29 दिसंबर को अर्थशास्त्र, गृहविज्ञान, पंजाबी व अन्य वैकल्पिक विषयों की परीक्षा होगी।
इंसेट
यह रहेगा 10वीं-12वीं का शेड्यूल
10वीं व 12वीं की परीक्षा 22 जनवरी को शुरू होगी। पहले दिन 10वीं के विज्ञान और 12वीं के कंप्यूटर साइंस व भूगोल की परीक्षा होगी। 23 जनवरी 10वीं की हिंदी और 12वीं के गणित, बॉयोलॉजी, राजनीतिक विज्ञान व लोक प्रशासन की परीक्षा होगी। 24 जनवरी को 10वीं के गणित और 12वीं के हिंदी विषय की परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद 28 जनवरी को 10वीं के संस्कृत, उर्दू व अन्य वैकल्पिक विषय और 12वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। 29 जनवरी को 10वीं के अंग्रेजी और 12वीं के संस्कृत, पंजाबी वैकल्पिक विषयों की परीक्षा होगी। 30 जनवरी 10वीं के सामाजिक विज्ञान और 12वीं के सामाजिक शास्त्र और समाज शास्त्र, बिजनेस स्टडीज व केमिस्ट्री की परीक्षा होनी है। 30 को 10वीं की परीक्षा समाप्त हो जाएगी। 31 जनवरी को 12वीं फाइन आर्ट, म्यूजिक व मनोविज्ञान की परीक्षा होगी। दो फरवरी को इतिहास, फिजिक्स और अकाउंटेंसी की परीक्षा होगी। 3 फरवरी को अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान और 4 फरवरी को एनएसक्यूएफ विषयों की परीक्षा होगी।