फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Serving cows is the greatest service; it brings peace: Manoj

गो सेवा सबसे बड़ी सेवा है शांति मिलती है : मनोज

Sat, 13 Dec 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 13 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Serving cows is the greatest service; it brings peace: Manoj
गाय को चारा खिलाते जिला परिषद के चेयरमैन मनोज यादव। स्रोत : प्रवक्ता
कुंड। जिला परिषद के चेयरमैन मनोज यादव ने मामडिया आसमपुर स्थित गोशाला में गो सेवा कर पिता तेजपाल यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गायों को गुड़ खिलाया और गोशाला में सेवा कार्य कर पिता की स्मृति को नमन किया।
विज्ञापन


मनोज यादव ने कहा कि उनके पिता तेजपाल यादव का दो वर्ष पूर्व 13 दिसंबर को निधन हो गया था। उनके द्वारा दिए गए संस्कार ही आज उनके जीवन की दिशा तय करते हैं। पिता की सीख हमेशा समाज सेवा और धार्मिक मूल्यों से जुड़े रहने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन


मनोज यादव ने कहा कि गो सेवा सबसे बड़ी सेवा है और इससे आत्मिक शांति की अनुभूति होती है। लोगों से भी अपील की कि वे गो संरक्षण और सेवा के लिए आगे आएं। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान विजय यादव, कैप्टन ओम प्रकाश यादव, सुनील यादव, अरविंद यादव, राजीव यादव, नीरज यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय तेजपाल यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed