फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Seniority list of graduate removed from portal

निदेशालय ने पोर्टल से हटाई स्नातक की वरीयता सूची

Sun, 12 Sep 2021 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Seniority list of graduate removed from portal
कृष्ण कुमार। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने शनिवार व रविवार को कालेजों में जारी की गई स्नातक की पहली वरीयता सूची को दाखिला पोर्टल से हटा लिया है। दाखिला पोर्टल से सूची हटाने के बाद से विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति बन गई है। विद्यार्थी देर शाम तक कालेजों में शिक्षकों से इसके बारे में जानकारी जुटाते रहे।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को जहां बीए को छोड़कर बाकी सभी कोर्सों की वरीयता सूची जारी कर दी गई थी। वहीं रविवार को दोपहर करीब दो बजे बीए की कटऑफ सूची जारी की गई थी। हालांकि निदेशालय की ओर से बीए की कटऑफ सूची जारी करने के कुछ समय बाद ही दाखिला पोर्टल से सभी कोर्सों की कटऑफ सूची को हटा लिया गया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय कंवाली के नोडल अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि निदेशालय की ओर से पूर्व में जारी की गई कटऑफ सूची को प्रोविजनल सूची मानते हुए दाखिला पोर्टल से हटा लिया गया है। अब निदेशालय की ओर से रविवार देर शाम फाइनल कटऑफ सूची जारी करने की सूचना दी गई है। इसके अलावा यह मेरिट सूची 18 सितंबर तक मान्य रहेगी, जिसके चलते विद्यार्थी 18 सितंबर तक फीस जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed