फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Senior IPS officer's suicide has shaken the entire system: Ajay

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की आत्महत्या ने पूरे सिस्टम को हिला कर रख दिया : अजय

Mon, 13 Oct 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 13 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Senior IPS officer's suicide has shaken the entire system: Ajay
फोटो : 18माडल टाउन में पत्रकार वार्ता में जानकारी देते कैप्टन अजय यादव। संवाद
रेवाड़ी। मॉडल टाउन में महिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सीमा धमीजा की ओर से रविवार को बुलाई गई बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या ने पूरे सिस्टम को हिला कर रख दिया है। वहीं, देश के मुख्य न्यायाधीश पर हमले की घटना लोकतंत्र और न्याय प्रणाली की गंभीर स्थिति को दर्शाती है।
विज्ञापन

कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि देश का मुख्य न्यायाधीश तक सुरक्षित नहीं है और एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तक सरकार के दबाव और उत्पीड़न से मुक्त नहीं रह पाते हैं तो आम नागरिकों की सुरक्षा की क्या गारंटी रह जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह अत्यंत निंदनीय है कि मृतक अधिकारी के परिजन पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते थे। फिर भी उनकी इच्छा के विरुद्ध शव को पीजीआई रोहतक भेजा जा रहा है। परिवार ने जिन धाराओं को एफआईआर में शामिल करने की मांग की, उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यादव ने कहा कि इससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार इस पूरे मामले को दबाने और प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह घटना केवल एक अधिकारी की आत्महत्या नहीं बल्कि दलित समाज के सम्मान और अस्तित्व पर प्रहार है। कांग्रेस इस मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग करती है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपेक्षा रखती है।


इस अवसर पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा धमीजा ने शकुंतला यादव के हाथों से नियुक्ति पत्र वितरित करवाया। कार्यक्रम में कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुभाष छावड़ी, शहरी जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष दीपिका यादव, हरीश सैनी, जिम्मी सचदेवा, पार्षद सुचित्रा चांदना, पार्षद रंजना भारद्वाज, सरोज भारद्वाज, रामगिरी, कुसुमलता, शीला यादव, राज भटनागर, मोनिका मेहरा, शिल्पी शर्मा उपस्थित रहीं।


प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति से कुछ लोग संतुष्ट नहीं : अजय

अजय यादव ने कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र यादव की नियुक्त पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष चुनने की कार्रवाई जिस तरीके से की गई, उससे कुछ लोग संतुष्ट नहीं हैं। अजय यादव ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के दो बार रेवाड़ी जिले में दौरे पर कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अपना कार्य कर रहे हैं और मैं अपना कार्य कर रहा हूं। किसानों की समस्याओं पर उन्होंने कहा कि किसानों का बाजार ओने-पौने दामों पर खरीदा जा रहा है, जिससे किसानों के साथ खुली लूट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed