{"_id":"69adca52ea45ef61800e27c9","slug":"senior-citizens-raised-the-demand-for-pension-and-social-security-rewari-news-c-198-1-rew1001-234711-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वरिष्ठ नागरिकों ने उठाई पेंशन और सामाजिक सुरक्षा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वरिष्ठ नागरिकों ने उठाई पेंशन और सामाजिक सुरक्षा की मांग
विज्ञापन
रेजांगला पार्क में आयोजित बैठक में वरिष्ठ नागरिक और लोक सेवा मंच के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। लोक सेवा मंच के मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत रेजांगला पार्क में वरिष्ठ नागरिकों की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच द्वारा उठाई जा रही मांगों के समाधान तक आवाज बुलंद करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत प्रधान अशोक प्रधान ने वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि बुढ़ापे में प्रत्येक महिला और पुरुष को न्यूनतम पेंशन मिलना उनका मौलिक अधिकार है जो उनकी सामाजिक सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।
प्रधान अशोक ने कहा कि सम्मानजनक जीवन जीने के अधिकार के तहत संसद और विधानसभाओं में सीनियर सिटीजन फंडामेंटल सोशल सिक्योरिटी पेंशन एक्ट तुरंत पारित किया जाना चाहिए, ताकि प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को न्यूनतम पेंशन की गारंटी मिल सके। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि जिन वरिष्ठ नागरिकों को अभी तक किसी प्रकार की पेंशन नहीं मिल रही है, उन्हें मानवीय आधार पर तुरंत पेंशन शुरू की जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए जरूरत पड़ने पर घर पर ही डॉक्टर और मेडिकल सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।
बैठक में सीनियर सिटीजन ने कहा कि लोक सेवा मंच द्वारा जनहित में उठाई गई मांगें पूरी तरह जायज हैं। इनमें प्रत्येक जिले में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग आवासीय सेक्टर, फ्री ओल्ड एज होम, आपात स्थिति में सहायता के लिए सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन, मुफ्त मेडिकल जांच और इलाज, ट्रेन, बस और हवाई यात्रा में 70 प्रतिशत किराया छूट तथा कार्यालयों और न्यायालयों में सीनियर सिटीजन प्रोटोकॉल लागू करने की मांग प्रमुख हैं। इसके साथ ही हर गांव और शहर के प्रत्येक वार्ड व सेक्टर में सीनियर सिटीजंस क्लब खोलने की भी मांग की गई।
बैठक में राजवीर यादव, किशोर कुमार, मोहनलाल, योगेंद्र सिंह, कृष्ण लाल, ब्रह्मानंद, पूर्ण सिंह, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल महेंद्र सिंह, अतर सिंह, पृथ्वीराज, कालूराम सहित अनेक वरिष्ठ नागरिकों ने अपने विचार रखे।