फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Self-reliant India will lead to the creation of a strong nation: Vandana Popli

आत्मनिर्भर भारत से होगा सशक्त राष्ट्र का निर्माण : वंदना पोपली

Tue, 11 Nov 2025 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Self-reliant India will lead to the creation of a strong nation: Vandana Popli
महिला सम्मलेन में आत्मनिर्भर भारत पर जोर देतीं बीजेपी की जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली व अन्य। स्र
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनीता की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय में एक महिला सम्मलेन का आयोजन किया गया। सम्मलेन का मुख्य एजेंडा आत्मनिर्भर भारत रहा जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


सम्मलेन में महिला कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
वंदना पोपली ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि सशक्त और विकसित भारत की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी यानी महिला शक्ति को इसमें अग्रणी भूमिका निभानी होगी। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, देश की महिलाओं की उद्यमशीलता से पूरा होगा।
विज्ञापन

उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान से संबंधित प्रमुख बिंदु और आगे की रणनीति के बारे में व्यापक चर्चा की और वोकल फॉर लोकल पर जोर देकर सभी को प्रेरित किया। बैठक में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और वोकल फॉर लोकल को हर घर तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार की महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की योजना बनाई गई। मंच का संचालन महामंत्री हिमांशु पालीवाल ने किया।
इस अवसर पर नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव, सचिव कविता गुप्ता, नीतू चौधरी, शारदा यादव, कृपा जैमिनी, चांदनी, सुमन चौहान, उषा आर्य व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed