फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Selected teachers of 2022 and 2023 will be awarded on 5th September

Rewari News: 5 सितंबर को 2022 और 2023 के चयनित शिक्षकों को पुरस्कार से नवाजा जाएगा

Sat, 17 Jun 2023 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 17 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Selected teachers of 2022 and 2023 will be awarded on 5th September
रेवाड़ी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से राज्य शिक्षक पुरस्कार 2023 के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों से बेशक आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं, लेकिन, वर्ष 2022 में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित हुए 33 शिक्षकों को अभी तक पुरस्कार का इंतजार है। विभाग को सरकार से इन शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान करने को लेकर अभी अनुमोदन प्राप्त नहीं हुआ है।
पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर आयोजित होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में दोनों वर्षों में चयनित होने वाले शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इधर शिक्षकों को भी पुरस्कार मिलने की प्रतीक्षा है। वर्तमान सत्र में शिक्षक 9 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके पश्चात राज्य स्तर पर सब कमेटी द्वारा ऑनलाइन माध्यम से आवेदनों की जांच की जाएगी। आवेदनों की जांच के पश्चात राज्यस्तरीय कमेटी द्वारा उत्कृष्ट शिक्षकों के नाम का चयन किया जाएगा। इसके पश्चात चयनित शिक्षकों के नाम अनुमोदन के लिए सरकार के पास भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


लापरवाही के कारण नहीं मिला पुरस्कार

शिक्षा विभाग की ओर से 2022 में चयनित 33 शिक्षकों को शिक्षक दिवस के दिन (5 सितंबर 2022) पुरस्कृत किया जाना था, लेकिन शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही की वजह से उन्हें एक साल पीछे धकेल दिया गया। उस दौरान कोरोना काल में पीछे रह रहे 2020 व 2021 के चयनित शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया था। इस बार 5 सितंबर के दिन (शिक्षक दिवस) 2022 व 2023 के चयनित शिक्षकों को पुरस्कार से नवाज़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगा आवेदन का शेड्यूल

- आज से 9 जुलाई तक आवेदक शिक्षकों द्वारा राज्य शिक्षा पुरस्कार के लिए ऑनलाइन सेल्फ नामिनेशन किए जा सकते हैं।
- 10 जुलाई से 9 अगस्त तक राज्यस्तरीय सब-कमेटी की ओर से ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदनों की जांच की जाएगी।
- 10 से 18 अगस्त तक राज्यस्तरीय कमेटी द्वारा उत्कृष्ट शिक्षकों के नाम का चयन किया जाएगा।
- 20 से 31 अगस्त तक राज्य सरकार से अनुमोदन प्राप्त किए जाएंगे।
- 5 सितंबर (शिक्षक दिवस) राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए वितरण समारोह प्रस्तावित है।

वर्जन
हरियाणा शिक्षा निदेशालय की ओर से राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 9 जुलाई तक इच्छुक शिक्षक विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले चयनित शिक्षकों को भी पुरस्कार इस बार शिक्षक दिवस पर समारोह में दिया जाएगा।
-विरेंद्र सिंह नारा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed