फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Seeha School emerges as the overall winner in the legal literacy competition.

Rewari News: कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता में सीहा स्कूल ओवरऑल विजेता

Tue, 11 Aug 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 11 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Seeha School emerges as the overall winner in the legal literacy competition.
सीहा स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के साथ स्टाफ। स्त्रोत: स्कूल
डहीना। सीएम ईईई रावमावि सीहा में आयोजित खंड स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता में सीहा स्कूल की टीम ओवरऑल विजेता रही। खंड खोल के 12 स्कूलों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

मेजबान सीहा स्कूल ने सभी दस प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता के स्किट स्पर्धा में सीहा प्रथम, बुड़ौली द्वितीय और न्यू इरा कुंड तृतीय रहा। क्विज में सीहा, न्यू इरा कुंड और पीएम श्री खोरी ने शीर्ष स्थान हासिल किए।
विज्ञापन

दस्तावेजी फिल्म में सीहा, न्यू इरा कुंड और पीथड़ावास, जबकि पीपीटी में न्यू इरा कुंड, पीएमश्री खोरी और सीहा ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए। निबंध, भाषण, पेंटिंग, नारा लेखन और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भी विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ प्राध्यापक हरीश कुमार ने किया और संचालन हिंदी अध्यापक शक्ति सिंह ने किया। निर्णायक मंडल में विभिन्न विद्यालयों के प्राध्यापक शामिल रहे। स्टाफ सचिव दिनेश कुमार ने सभी अतिथियों, निर्णायकों और प्रतिभागियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed