{"_id":"6658ec7afaaea5c2730ab116","slug":"section-144-imposed-outside-counting-centers-rewari-news-c-198-1-rew1001-205008-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मतगणना केंद्रों के बाहर लगाई धारा 144","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मतगणना केंद्रों के बाहर लगाई धारा 144
Fri, 31 May 2024 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 31 May 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
रेवाड़ी। जिलाधीश राहुल हुड्डा ने लोकसभा आम चुनाव की मतगणना के मद्देनजर जैन पब्लिक स्कूल रेवाड़ी व राजकीय महिला महाविद्याल सेक्टर-18 में बने मतगणना केंद्र के बाहर धारा 144 लगाई है। जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों के तहत मतगणना केन्द्रों के आस-पास के 200 मीटर क्षेत्र में 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। मतगणना केंद्रों के अंदर हथियार व अन्य ज्वलनशील सामग्री, मोबाइल, आईपैड, लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। ड्रोन नियम-2021 के तहत जिला रेवाड़ी में ड्रोन व ग्लाइडर का उपयोग करने व उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। मतगणना क्षेत्र को रैड जोन तथा मतगणना केंद्रों के 100 मीटर क्षेत्र को पैदल क्षेत्र घोषित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उक्त आदेश पुलिस तथा अन्य सरकारी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी जो चुनाव ड्यूटी पर नियुक्त हैं, उन पर लागू नहीं होंगे। आदेशों की अवहेलना में यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता 1860 की धारा 188 के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।