फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Secondary school students visited IGU

Rewari News: माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया आईजीयू का भ्रमण

Fri, 27 Dec 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 27 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Secondary school students visited IGU
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर के विद्यार्थियों ने मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। आईटी के करीब 80 विद्यार्थियों ने भ्रमण कर जानकारी हासिल की। यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एसपी गुप्ता ने विद्यार्थियों को आईटी विभाग का भ्रमण करवाया और जानकारी दी।
प्राचार्य मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वोकेशनल कोर्स में फील्ड विजिट का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी पसंद के वोकेशनल कोर्स के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान कर उनके व्यवसायिक कौशल विकसित करना है। कार्यक्रम प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि फील्ड विजिट शिक्षा का अहम हिस्सा है जो विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार विषय चुनने संबंधी व्यवसायिक दक्षता प्राप्त करने में सहायता करता है। इससे विद्यार्थियों को मौके पर जाकर एक्सपर्ट्स से मिलकर विषय संबंधी जानकारियां प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रवक्ता नेहा शर्मा, मीनाक्षी चुग, अनीता रोहिल्ला, कांता लहकरा, नरेंद्र सिंह, प्रिया, सीमा, भावना, तनीषा, सुकन्या, डिंपी, यशिका, अंजली, कीर्ति, निष्ठा, पूर्वी, भावना, सहदेव, तरुण, पंकज, मनीष आदि विद्यार्थी उपस्थिथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed